Story लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Story लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 सितंबर, 2020

Save Girls, Save the World

Save Girls, Save World 

Save Girls, Save World


एक स्त्री एक दिन एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास के गई और बोली, " डाक्टर मैं एक गंभीर समस्या में हूँ और मैं आपकी मदद चाहती हूँ ''। मैं गर्भवती हूँ, आप किसी को बताइयेगा नहीं, मैने एक जान - पहचान के सोनोग्राफी लैब से यह जान लिया है कि मेरे गर्भ में एक बच्ची है। मैं पहले से ही एक बेटी की माँ हूँ और मैं किसी भी दशा में दो बेटियाँ नहीं चाहती ।

डाक्टर ने कहा ,"ठीक है, तो मै आपकी क्या सहायता कर सकता हूँ ?"


तो वो स्त्री बोली," मैँ यह चाहती हूँ
कि इस गर्भ को गिराने में मेरी मदद करें ।"

डाक्टर अनुभवी और समझदार था। थोडा सोचा और फिर बोला,"मुझे लगता है कि मेरे पास एक और सरल रास्ता है
जो आपकी मुश्किल को हल कर देगा।"

वो स्त्री बहुत खुश हुई..
डाक्टर आगे बोला, " हम एक काम करते है आप
दो बेटियां नही चाहती ना ?
तो पहली बेटी को मार देते है जिससे आप इस
अजन्मी बच्ची को जन्म दे सके और आपकी समस्या का हल भी हो जाएगा. वैसे भी हमको एक बच्ची को मारना है तो पहले वाली को ही मार देते है ना ?

तो वो स्त्री तुरंत बोली"ना ना डाक्टर.".!!!
हत्या करना गुनाह है पाप है और वैसे भी मैं अपनी बेटी को बहुत चाहती हूँ । उसको खरोंच भी आती है तो दर्द का अहसास मुझे होता है।

डॉक्टर तुरंत बोला, पहले कि हत्या करो या अभी की जो जन्मा नहीं उसकी हत्या करो दोनो ही पाप हैं।

यह बात उस स्त्री को समझ आ गई ।
वह स्वयं की सोच पर लज्जित हुई और पश्चाताप करते हुए घर चली गई ।

क्या आपको समझ में आयी?
अगर आई हो तो Share करके दुसरे लोगो को भी समझाने मे मदद कीजिये।
बडी कृपा होगी ।
हो सकता है आपका एक Share किसी की सोच बदल दे.
Save Girl, Save the World...

स्रोत- GazalaSandhya